
जिसका चारा उसकी भैंस -मुकेश जोशी
अंततोगत्वा चारे वाले ही सत्ता की भैंस ले गए| अब वे हैं, उनका परिवार है, और पूरे पांच साल भैंस की सवारी है, अब जब भी भैंस अपनी पूँछ उठाएगी गोबर ही करेगी कोई गाना तो नहीं गाएगी| कभी लगा था कि साम्प्रदायिक ताकतों से पिंड छुड़ाकर सुशासन बाबू अब बिहार में सच्चा समाजवाद ले आयेंगे पर वे तो 'परिवारवाद' की गोद में जा बैठे| बड़का डिप्टी सीएम हुई गवा अउर छुटका मंत्री… बिटिया के लिए भी किसी बड़े पद की तलाश जारी है| सरकारी बंगलों पर कब्जों के लिए जो 'समाजवादी मारकाट' मची वो दुनिया ने देख ही ली है|
इधर कभी बेईमानों से पल्ला झटकने वाले 'दिल्लीवालजी' ने पटने पहुंचकर 'चारावालजी' से जिस 'आत्मीयता' और निकटता से
गलबहियां की वो 'महिमामय' दृश्य कुछ इस कदर वायरल हुआ, कि दिल्लीवालजी को न सिर्फ अपनी ईमानदारी की सेल्फी, मीडिया के जरिये उजागर करनी पड़ी, वरन अपनी सफाई में ये भी बताना पड़ा कि 'चालू जी' ने जबरन ही उनका 'आलिंगन' किया था| ई तो साला भोतई गलत
हुई गवा| इमेज बनाने के लिए कितनी 'जुगाड़' करना पड़ती है, और 'ख़ुशी' के एक पल का फोटू भी अच्छी भली ईमानदारी की इमेज
की 'वाट' लगा देती है|
![]() |
| दिनांक 2 दिसंबर 15 को देनिक नईदुनिया में प्रकाशित| |
अब ये मत पूछियेगा कि जब बड़े बड़े 'समाजवादी सांड' पीएम की कुर्सी के
लिए लड़ेंगे तो हमाए 'अमेठी'
वाले भैया का होगा
का आखिर... आखिर को उनका अवतरण स्कूल कालेज के बच्चों से बातचीत के लिए ही हुआ है, वे कब तक हाँ आखिर कब तक 'कॉमेडी सर्कस' के पात्र बने रहेंगे
सोशल मीडिया और मीडिया में?
इधर हमारे एक और बड़े 'हीरालालजी' को कम उनकी पत्नी को देश में रहने में खतरा नज़र आने लगा है...
कल तक वे इसी देश को मोटी रकम लेकर 'अतुल्य भारत' बताते हुए उसका
गुणगान किया करते थे| शायद थोड़े समय पहले
उनके 'एंडोर्समेंट' का अनुबंध ख़त्म हो गया तो 'इनक्रेडिबल इंडिया' एकाएक 'इनटोलरेंस इंडिया' में तब्दील हो गया| हमारे कलाकार सब
कुछ सिर्फ
पैसों के लिए ही
करते हैं, ये तो सुना है| पर वे सिर्फ पैसों
के लिए खुद
ही इतने नीचे वरन कल
तक के 'अतुल्य' देश की इज्ज़त को भी नीचे गिरा देते हैं| ये सिर्फ इन्ही हीरालालों के ही बस की बात है| दूसरे धर्मों से एक नहीं दो-दो बीवियां लाने पर भी उस धर्म के लोग
इन्हें माथे पर ही बिठाता है|
हमारे चेनल वाले तो रोज ऐसे ही किसी न किसी 'विवादित बयान' या 'बड़े हमले'
का ही इंतज़ार अपनी 'चूसनी' लिए करते ही रहते हैं कि
कब इस 'विवादित बयान' पर अगले के मुंह में घुसेड़ें...| जिस दिन भी इन 'विवादित बयानों'
और 'बड़े हमलो' की खबरे आना बंद हो जायेंगी ऐसे बयान भी खुद ब खुद आना बंद हो जायेंगे|
किसी ने कहा भी है -" चुप्पियाँ जिस दिन खबर
हो जायेंगी, कई हस्तियाँ दर-ब-दर हो जायेंगी|"
-मुकेश जोशी,
८ मंगलम अपार्टमेंट, वेदनगर, उज्जैन 456010 .
मो-9926300973 E mail- i <mukeshjoshi61@gmail.com>
============================================
लेख विषयक प्रत्येक बात के लिए लेखक स्वयं उत्तर दाई है| संपादक.
============================================

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें