बीती सदी की
सबसे चमत्कारिक घटना ये हुई कि,
सदी ने मुझे जन्मा
उसी सदी ने मेरे पिता को
पिता बनाया और मुझे भी
पर इस सदी ने
दिखा दिया है फर्क
पिता और पिता का
पहले पिता की घुड़की सुनकर दुबक जाता था|
अब चमकता हूँ बेटों की झिड़कियों से
चरित्र, संस्कार, ईमानदारी, नैतिकता, मूल्य
बीती सदी की ये खोखली और बेमानी बातें
जैसे मेरे पिता
अपने साथ ही
लेते गए हों सब ।
पिताजी, उस सदी ने देखा दूर होते रिश्तों को,
और इस सदी की 'जी'संचार क्रान्ति जुट गई
दूरियाँ घटाने में
जिस वक़्त कानों पर जनेऊ चढ़ते थे
पिताजी, बदले वक़्त ने ,
उस नितांत निजी क्षणों मे भी कानों पर
चिपका दिये हैं सेल फोन
हो सकता है नई सदी मे
इस लोक का उस लोक से
कोई तार जुड़ जाये
तब मैं
जाना चाहूँगा अपने पिता के पास
यकीनन होगा ऐसा ही
हरी भरी बीती सदी के बाद
रिश्तों की रीती नदी की तरह
न हो जाये कहीं यह सदी
तब करूंगा क्या मैं यहाँ ....?
तांक झांक करना फितरत है, मजा है, | जीवन की सच्चाइयों से चुटीले अंदाज में रूबरू होना ही तांक झाँक है| आप भी आमंत्रित हैं आइये अपने लेख, व्यंग, कवितायेँ, या वह जो कुछ जिसे पड़ने के लिए पाठक मजबूर हो जाएँ| अपने लेख अदि {स्वयं के स्वरचित है शपथ सहित} प्रेषित करें| प्रेषण पता "हमारे बारे में" प्रष्ट पर देखें|